मिला नरकंकाल, भय और संवेदना कर माहौल
नाली में नरकंकाल- अपराधियों का भौकाल
पंडरिया अंतर्गत ग्राम किसुनगढ़ में नाली की सफाई एवं मिट्टी खुदाई के दौरान मिला अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल
पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया।
जिले में बेख़ौफ़ हो गए अपराधी? क़ानून का भय ख़त्म
पंडरिया / कबीरधाम / छत्तीसगढ़ :
✍️ख़ुफ़िया
रिपोर्टर
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला अंतर्गत थाना पंडरिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम किसुनगढ़ में गांव के आने-जाने वाले मुख्य मार्ग पर कच्ची नाली की साफ-सफाई एवं मिट्टी की खुदाई के दौरान अज्ञात मानव के सिर का पुराना कंकाल मिला। उक्त कंकाल बीरेंद्र चंद्राकर के खेत के पास नाली में पड़ा हुआ था, जिस पर मिट्टी लगी हुई थी।
गुंडों और अपराधियों का राज?
कांप रहे आमजन, अपराधिक तत्व बेख़ौफ़
उक्त नर मुंड मिलने क्षेत्र में भय और सनसनी का माहौल है ऐसा लगता है जैसे पुरे जिले में गुंडा माफिया और असामाजिक तत्वों का ही राज कायम हो चुका है पूर्व में लगातार गुंडे बदमाश खुलेआम तलवार लहराकर विडियो सोशल मिडिया पर कर चुके हैं कई घटनाएं ऐसी हो चुकी हालांकि पुलिस ने इन पर कार्रवाई ज़रूर की है मगर आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद है और अब नर कंकाल खुले आम गांव में डाला गया है कोई डर भय गुंडों बदमाशों को नहीं हां आम नागरिक कांप रहे गुंडों के आतंक से जैसे कानून का नहीं गुंडों का ही राज कायम हो चुका है
ग्रामीणों को जानकारी नहीं?
उक्त सनसनी घटना की सूचना ग्रामवासियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामवासियों द्वारा कंकाल के संबंध में कोई जानकारी नहीं होना बताया गया।
पुलिस कर रही जांच
इस मामले में पंडरिया पुलिस द्वारा मामले में धारा 194 बी. एन.एस.एस. के तहत मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। समाचार लिखकर जाने तक मानव सिर के कंकाल की पहचान एवं मृत्यु के कारण के संबंध में जानकारी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कार्रवाई कर रही है।

