गौरव सम्मान से सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक रियाजुद्दीन
बहुमुखी प्रतिभा के धनी शिक्षक रियाजुद्दीन कादरी, दो दशक से शिक्षा और अन्य क्षेत्र में दे रहे उत्कृष्ट योगदान

उर्दू को बढ़ावा दो दशक से कड़ी मेहनत
आधुनिक शिक्षा को सांस्कृतिक संरक्षण के साथ जोड़ा
औपचारिक शिक्षा को बढ़ाने कर रहे प्रयास
कई पुरस्कारों से हो चुके हैं सम्मानित
सैकड़ों गरीब बच्चियों की परीक्षा फीस खुद जमा किया
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर
कवर्धा / छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जोगी जगत न्यूज नेटवर्क के नौवे स्थापना दिवस पर प्रदेश भर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को गौरवशाली सम्मान से सम्मानित किया गया।उक्त समारोह में कबीरधाम जिले के उत्कृष्ट शिक्षक व जिला उर्दू इंचार्ज रियाजुद्दीन क़ादरी को उनके उत्कृष्ट कार्यों और योगदान के लिये गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगी जगत न्यूज नेटवर्क के नौवें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश पत्रकार यूनियन, जिला बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में प्रदेशभर से आए समाजसेवियों, खिलाड़ियों, वकीलों, शिक्षाविदों, पत्रकारों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली बाली विभूतियों का सम्मान किया गया। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के उत्कृष्ट शिक्षक रियाजुद्दीन कादरी को भी उक्त गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। जो कि पूरे कबीरधाम जिला से शिक्षा जगत के लिए गौरव और सम्मान की बात है। आइए जानते हैं कौन हैं बहुमुखी प्रतिभा के धनी आदर्श शिक्षक रियाजुद्दीन कादरी जो कबीरधाम जिला से लेकर पूरे प्रदेश में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षकों ही नहीं अन्य के भी आदर्श बने हुए हैं
उर्दू को बढ़ावा दो दशक से कर रहे कड़ी मेहनत
शिक्षक रियाजुद्दीन कादरी अभी कबीरधाम जिला में जिला उर्दू इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं उनकी छवि एक आदर्श और समर्पित शिक्षक और समाज सुधारक की बन चुकी हैं, जो छत्तीसगढ़ में शिक्षा को मजबूत करने और उर्दू भाषा को बढ़ावा देने के लिए लगभग दो दशक समर्पित किए हैं।
आधुनिक शिक्षा को सांस्कृतिक संरक्षण के साथ जोड़ा
एक शिक्षक (यूडीटी) के रूप में और वर्तमान में जिला उर्दू प्रभारी, कबीरधाम के रूप में कार्य करते हुए, वे अकादमी प्रशासन और जमीनी स्तर तक पहुंच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कला, विज्ञान, आईटी और उर्दू शिक्षा में विविध योग्यताओं के साथ, वह आधुनिक शिक्षा को सांस्कृतिक संरक्षण के साथ जोड़ते हैं।
1137 को मार्गदर्शन, औपचारिक शिक्षा को बढ़ाने में योगदान
शिक्षक रियाजुद्दीन कादरी का एक उल्लेखनीय योगदान प्रारंभिक शिक्षा को बढ़ाने में है वे स्कूल छोड़ने वाले 1137 लड़के, लड़कियां और महिलाओं को प्रारंभिक शिक्षा में वापस लाने का मार्गदर्शन कर चुके हैं। उनके प्रयास से लोग प्रारंभिक शिक्षा से जूझते हुए है
-
कई सम्मानो से हो चुके हैं सम्मानित
अपने कार्य और कर्तव्य के प्रति समर्पित शिक्षक रियाजुद्दीन कादरी को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका हैं अपनी अनोखी और प्रभावशाली कार्यशैली के चलते वे पूरे जिले ही नहीं प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान और पहचान बना चुके हैं।
रक्तदान को बढ़ावा, 8 बार कर चुके रक्तदान
शिक्षक रियाजुद्दीन कादरी शिक्षा, सामाजिक कल्याण, रक्तदान जनजागरण और अन्य गतिविधियों में तत्परता के साथ सक्रिय रहते हैं। वे रक्तदान को बढ़ावा देने के लिये स्वयं 8 बार रक्त दान कर चुके हैं। वे सामुदायिक नेतृत्व के माध्यम से समाज की सेवा करना जारी रखे हुए हैं।
सैकड़ों गरीब बच्चियों की परीक्षा फीस खुद जमा किया
शिक्षक रियाजुद्दीन कादरी अपनी अद्भुत और अनुकरणीय गतिविधियों से ना के छात्र छात्राएं बल्कि पालकों में भी काफी लोकप्रिय हैं वे बालिका शिक्षा पर विशेष पहल करते हुए सैकड़ों ग्रामीण गरीब बच्चियों की परीक्षा फीस जमा करके उन्हें प्रोत्साहित कर चुके हैं।
✍️👑✍️👑✍️👑
