कबीरधाम में गांजा तस्करी के मामले में तस्करों को 3-3 साल का कठोर कारावास, 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड
तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर की प्रभावी विवेचना से मिली सजा

✍️ख़ुफ़िया
रिपोर्टर
https://khufiyareporter.com
कबीरधाम/ छत्तीसगढ़ :जिले के विशेष न्यायालय (एनडीपीएस एक्ट) कबीरधाम ने मादक पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। 11.180 किलोग्राम गांजा परिवहन के मामले में संलिप्त दो आरोपियों को दोष सिद्ध पाए जाने पर 3-3 साल के कठोर कारावास और 10,000-10,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
मोटरसाइकिल की सीट में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा
प्रकरण के अनुसार, थाना चिल्फी के अपराध क्रमांक 30/2024, धारा 20(बी)(ii)(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने आरोपियों के अधिपत्य की एक मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-10-MV-4821) की सीट के अंदर विशेष रूप से छिपाकर रखे गए कुल 11.180 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा को जब्त किया था।
तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर की प्रभावी विवेचना से मिली सजा
इस मामले की संपूर्ण विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर द्वारा की गई थी। उनके द्वारा की गई तथ्यपरक एवं प्रभावी विवेचना तथा न्यायालय के स्पष्टीकरण प्रस्तुत पुख्ता गवाहीओं के आधार पर अभियोजन पक्ष अपना मामला साबित करने में सफल रहा।
विशेष कोर्ट का फैसला
माननीय विशेष न्यायालय (एनडीपीएस एक्ट), जिला कबीरधाम द्वारा दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को इस प्रकरण में फैसला सुनाया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों— जैनेन्द्र सिंह चौधरी एवं राज लोधी— को दोषी करार देते हुए निम्नलिखित सजा सुनाई:
* कारावास: हर को 03-03 साल का कठोर कारावास।
* अर्थदंड: हर पर 10,000-10,000 रुपये का जुर्माना। अर्थदंड की राशि अदा न करने पर छह महीने का अतिरिक्त कारावास निकलेगा।
* राजसात की कार्रवाई: कोर्ट द्वारा अपराध में प्रयुक्त जब्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को राज्य के पक्ष में राजसात (जब्त) करने का आदेश भी दिया गया है।
#police #kabirdhampolice #cgpolice #fbpost #fb #CourtOrder #khufiyareporter #explorepage #CrimeNews
👑✍️👑✍️👑
👑✍️खोजी पत्रकारिता के लिए
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर https://khufiyareporter.com
से🤝 जुड़े 👑✍️
✍️👑✍️👑✍️👑
पूरे देश के हर शहर जिले तहसील में सहसंपादक उपसंपादक /संवाद दाता /ब्यूरो चीफ /विज्ञापन संपादक एवं अन्य कार्यों के लिए अनुभवी एवं योग्य खोजी पत्रकारों की ज़रूरत है। योग्य पत्रकार एवं मिडिया कर्मी संपर्क करें
https://khufiyareporter.com
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर
👑चीफ एडिटर
✍️साजिद सिब्तनी रिज़वी क़ादरी
☎️9993146692
