सुरगी में अवैध शराब का कारोबार चरम पर,पुलिस ने शराब कोचिये सुमित गठित ललित सिन्हा से जप्त किया 32 पौवा देशी, आरोपी गिरफ्तार
✍️ख़ुफ़िया
रिपोर्टर
राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव जिला अंतर्गत पुलिस चौकी सुरगी की टीम ने ग्राम सुरगी में अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए एक शराब कोचिये को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 पौवा देशी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 2,560 रुपये बताई गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुरगी निवासी सुमित दीक्षित ललित सिन्हा तिरंगा चौक स्थित खरखरा नदी पुल के पास भारी मात्रा में शराब बेच रहा है। मुखबिर की सूचना पर चौकी सुरगी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपियों के कब्जे से 32 पौवा देशी शराब बरामद किया गया।
पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी सुमित उर्फ ललित सिन्हा (18 वर्ष) पिता कमलेश सिन्हा, निवासी ग्राम सुरगी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पुलिस चौकी सुरगी में अपराध क्रमांक 511/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे, सहायक उप निरीक्षक हरीश टेम्भुरकर, आरक्षी चमन साहू, यशवंत साहू, सुनील नवरत्न, संतोष देशमुख एवं योगेश साहू सहित सुरगी चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#RajnandgaonNews #ChhattisgarhNews #police #khufiyareporter #Qahar #fbviral
👑✍️👑✍️👑
👑✍️खोजी पत्रकारिता के लिए
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर https://khufiyareporter.com
से🤝 जुड़े 👑✍️
✍️👑✍️👑✍️👑
पूरे देश के हर शहर जिले तहसील में सहसंपादक उपसंपादक /संवाद दाता /ब्यूरो प्रमुख /विज्ञापन संपादक एवं अन्य कार्यों के लिए अनुभवी एवं योग्य खोजी पत्रकारों की ज़रूरत है. योग्य पत्रकार एवं मिडिया कर्मी संपर्क करें
https://khufiyareporter.com
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर
👑चीफ एडिटर
✍️साजिद सिब्तैनी रिज़वी क़ादरी
☎️9993146692

