आजम खान ने परिवार सहित इच्छा-मृत्यु या देश छोड़ने की इजाज़त मांगी, बोले – अब और ज़ुल्म नहीं सहा जाता

✍️अब्दुल बासित -संवाददाता

रामपुर / लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक ऐसी खबर आई है, जो देश ही नहीं, दुनिया भर में चर्चा छेड़ दी है।

जेल से बाहर आते ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने सरकार से वो मांग कर दी, जिसे किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

आज़म खान ने परिवार सहित इच्छा-मृत्यु या देश छोड़ने की इजाज़त मांगी है।

उन्होंने साफ-साफ कहा – “अगर हमसे इतनी ही नफरत है, तो सरकार हमें दो में से एक इजाजत दे दे। या तो पूरे परिवार के साथ इच्छा-मृत्यु की समाप्ति दे दे, या हमें सब कुछ छोड़कर देश छोड़ने की समाप्ति दे दे।”

बस, इसी एक बयान ने पूरी खबर को इंटरनेशनल लेवल का बना दिया है।

“अब और नहीं सहा जाता”

अपना दर्द बयां करते हुए आज़म खान ने कहा कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। जेल के दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि जेल में उनका वजन 98 किलो से बढ़कर सिर्फ 70 किलो रह गया।

उन्होंने कहा – “बहुत संघर्ष किया है। आज़ादी से बढ़कर कोई दौलत नहीं है। अब और ज़ुल्म नहीं सहा जाता।”

आईडी पर गंभीर आरोप

आज़म खान ने ईडी पर भी सीधा हमला बोला। उनका कहना है कि 31 अक्टूबर को जेल से रिहा होते ही ईडी ने उन्हें फौरन गिरफ्तार कर लिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी बिना वारंट गिरफ्तार करने आई थी, और कोर्ट में झूठा शपथपत्र देकर कोर्ट को बकाया किया गया है। उन्होंने कहा कि इस झूठ के खिलाफ वह कोर्ट में रिट करेंगे।

“यूनिवर्सिटी बनाना गुनाह हो गया”

भावुक होते हुए आज़म खान ने कहा – “मुझे अधूरा होता कि पढ़ने के बाद यूनिवर्सिटी बनाने का इरादा रखूंगा तो मेरे साथ ऐसा बर्ताव होगा और मुझे जेल जाना पड़ेगा, तो मैं रिक्शा चलाना पसंद करता। मैं अपने बच्चों से बीड़ी बनवाना पसंद कर लेता हूं, इसके बजाय कि उन्हें जेल की मेहनत झेलते हुए देखता हूं।”

जाति-धर्म की राजनीति को चेतावनी

आखिर में उन्होंने कहा कि शिक्षा का मंदिर बनाने वाले एक मुसलमान को परेशान करके अगर किसी को लगता है कि उसे ज़्यादा वोट मिलेंगे, तो वो गलतफहमी में है।

उन्होंने कहा – “अब परिस्थितियां बदल गए हैं। भविष्य के चुनाव जाति-धर्म के नाम पर नहीं लड़े जाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *