ख़ुफ़िया रिपोर्टर – ब्रेकिंग न्यूज़

रामपुर में इंकलाब की हुंकार – डासना जेल से रिहा होकर घर लौटे आज़म खान, समर्थकों ने लगाया ‘टाइगर इज बैक’ का नारा

रामपुर से – अब्दुल बासित
संवाददाता – ख़ुफ़िया रिपोर्टर

रामपुर। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान बुधवार देर रात गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होकर अपने गृह जनपद रामपुर पहुंच गए। 100 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ रामपुर पहुंचने पर समर्थकों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और ‘टाइगर इज बैक’ के नारे लगाए।

रामपुर पहुंचते ही आज़म खान ने पुराने अंदाज में हुंकार भरी। उन्होंने कहा – “उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव कोई चुनाव नहीं, बल्कि इंकलाब होगा।”

उन्होंने कहा कि जब रामपुर में पहली बार वोट चोरी हुई, तब गठबंधन ने इस मुद्दे पर आवाज नहीं उठाई। मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया था। इसी को लेकर उन्होंने INDIA ब्लॉक से नाराजगी भी जताई।

गुरुवार को आज़म खान ने रामपुर में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में नफरत का एजेंडा फैलाया जा रहा है और हिरासत में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।

इसी दिन उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ी राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत के खिलाफ ED की याचिका पर फिलहाल दखल देने से इनकार कर दिया।

बता दें, 31 अक्टूबर को रामपुर जेल से रिहा होने के महज 40 मिनट बाद ही ED ने आज़म खान को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद से वे डासना जेल में बंद थे।

आज़म खान की वापसी से रामपुर में सियासी हलचल तेज हो गई है। समर्थकों में जबरदस्त जोश है, वहीं विरोधियों में खामोशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *