कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.47 क़्विंटल गांजा बरामद
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का कांकेर पुलिस ने किया बड़ा पर्दाफाश, 48 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

✍️ख़ुफ़िया
रिपोर्टर
कांकेर / छत्तीसगढ़ : उजियार अभियान के तहत कांकेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है । पुलिस ने सिंगारभाट जंगल से 90 पैकेट में कुल 447.720 किलोग्राम गांजा बरामद की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कार्यवाही के दौरान पुलिस की नाकेबंदी तोड़कर फरार हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने लगातार पीछा कर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी की तलाश में 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए। आरोपी द्वारा लगातार लोकेशन बदलने एवं मोबाइल बंद रखने के बावजूद पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखपाल उर्फ सुक्खा (30 वर्ष), निवासी जिला फतेहाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने गांजा उड़ीसा से खरीदकर हरियाणा ले जाकर खपाने की योजना का खुलासा किया। उक्त कार्रवाई में तस्करी में प्रयुक्त एक फॉर्च्यूनर कार (HR 70 F 9170), 06 फर्जी नंबर प्लेट एवं एक मोबाइल फोन भी जप्त की गई है पुलिस के अनुसार कुल जब्त सामग्री की कीमत दो करोड़ अड़तालीस लाख साठ हजार रुपये है
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू एवं एसडीओपी हरिश पाटील के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम द्वारा की गई। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र साहू सहित थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
#khufiyareporter #CrimeNews #kankerpolice #KankerNews #NewsUpdate #trending #fbviral #chhattisgarh #सगनेवस
