केसीजी जिले में अवैध कारोबारियों का राज, धल्ले से चल रहा जुआ, गांजा और अवैध शराब
बड़े अपराधी आजाद, छोटी मछलियों का शिकार कर रही पुलिस, बड़ी कार्रवाई की मांग
थाना खैरागढ़ पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई अवैध शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

✍️ख़ुफ़िया
रिपोर्टर
खैरागढ़ / छत्तीसगढ़ : जिले में अवैध कारोबार चरम पर है, अवैध शराब, गांजा, अफीम, भांग हर क़िस्म का नशा यहाँ के नशेड़ी कर रहे हैं और सबका अपना अपना जुगाड़ है। जुआ भी बेधड़क चल रहा है। शराब तो जैसे गांव गांव में बिक रही है कोई देशी शराब की अवैध बिक्री कर रहा है तो कोई महुआ शराब भी बना कर बेच रहा है। ढाबा संचालक पूरी सेटिंग के साथ शराब और कबाब बांट रहे हैं बड़े शराब माफिया को कानूनी संरक्षण प्राप्त है और छोटे छोटे कोचिये भी तथाकथित सेटिंग से अवैध कारोबार कर रहे हैं पुलिस भी छूटपुट कार्रवाई करके अपनी पीठ थपथपा करती है कि देखों भाई हम तो पूरी शिद्दत से कार्रवाई कर रहे हैं ठीक भी है कार्रवाई ज़रूरी भी है मगर बड़े बड़े अपराधी आजाद क्यों है? इन के गिरेबान तक भी तो पहुंचे क़ानून के लम्बे लम्बे हाथ। खैर साहब। खैरागढ़ पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर बताया कि धरमपुरा शराब भट्ठी तिराहा के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी में अवैध शराब लेकर पैदल ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तस्दीक हेतु मौके पर घेराबंदी कर रेडकार्रवाई की गई। मौके पर एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी के साथ मिला, नाम पता आरोपित पर अपना नाम विजय यादव पिता महेश यादव उम्र 28 साल साकिन वार्ड नं 11 धरमपुरा खैरागढ़, जिला केसीजी का रहने वाला बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी में रखे 31 नाग रोमियो देशी प्लेन मदिरा पौवा, प्रत्येक में 180ml शराब भरी शीलबंद, कुल मात्रा 5.580 बल्क लीटर, कीमती 2480/- रूपये का होना पाया गया। आरोपी से वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया गया, कोई दस्तावेज पेश नहीं करने पर मौके पर जप्ती पत्रक तैयार कर जप्त कर पुलिस कब्जा कर लिया गया, मौके पर सीलबंद किया गया।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 405/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर आरोपित को दिनांक 06.11.2026 के 15:30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई। एवं माननीय कोर्ट खैरागढ़ में पेश किया गया माननीय कोर्ट द्वारा आरोपित को जेल भेजा गया प्रकरण में विवेचना जारी है |
अच्छी बात है पुलिस कक्रिया दंडित है मगर बड़े बड़े शराब कोचियों और तस्करों पर भी कार्रवाई की गाज गिरनी चाहिए चाहे वह राजनेता का कितनी ही कड़ी हो चाहे सत्ता पक्ष का दुलारू ही क्यों ना हो ठीक जिले में अवैध कारोबारियों का राज कायम हो चुका है जो कि अत्यंत दुखद और शर्मनाक है।
टीप : भ्रष्टाचारियों, रिश्वतखोरों, अवैध कारोबारियों को बेनकाब करने के लिए आवश्यक जानकारी व वीडियो, ऑडियो और फोटो खींच कर हमें भेजें हम पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ इसे अपने न्यूज़ पोर्टल में स्थान देंगे
#khufiyareporter #kcgnews #CrimeNews #ChhattisgarhNews #SharabTaskari
👑✍️👑✍️👑
👑✍️खोजी पत्रकारिता के लिए
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर https://khufiyareporter.com
से🤝 जुड़े 👑✍️
✍️👑✍️👑✍️👑
पूरे देश के हर शहर जिले तहसील में सहसंपादक उपसंवाद दाता /ब्यूरो प्रमुख /विज्ञापन सम्पादक एवं अन्य कार्यों के लिए अनुभवी एवं योग्य खोजी पत्रकारों की ज़रूरत है. योग्य पत्रकार एवं मिडिया कर्मी संपर्क करें
https://khufiyareporter.com
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर
👑चीफ एडिटर
✍️साजिद सिब्तैनी रिज़वी क़ादरी
☎️9993146692
