भिलाई : स्कूटी चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, स्कूटी बरामद
शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी की पार्किंग से चुराई थी स्कूटी

✍️ख़ुफ़िया
रिपोर्टर
भिलाई / छत्तीसगढ़ : शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी की पार्किंग से स्कूटी चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास चोरी हुई स्कूटी भी बरामद हुई है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार , 30 अक्टूबर की रात से 31 अक्टूबर की सुबह के बीच स्कूटी क्रमांक CG 07 DA 7902 चोरी हुई थी। उक्त मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला भिलाई, जिला दुर्ग में मामला दर्ज किया गया, पुलिस ने अपराध क्रमांक 1638/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस के अनुसार मामले की जाँच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में चोरी करना स्वीकार करने पर उसकी निशानदेही से सेक्टर-04 भिलाई स्थित एम.ओ.एच. हॉस्टल परिसर से स्कूटी बरामद की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कु. भोज निषाद (28 वर्ष), निवासी ग्राम बोरसी, जिला धमतरी के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में अभी पुलिस की विवेचना जारी है।
#CGNews
#CrimeNews
#CGPolice
#fbviralpost
#khufiyareporter
👑✍️👑✍️👑
👑✍️खोजी पत्रकारिता के लिये
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर https://khufiyareporter.com
से🤝 जुड़े 👑✍️
✍️👑✍️👑✍️👑
पूरे देश के हर शहर जिले तहसील में सहसंपादक उपसंपादक /संवाद दाता /ब्यूरो चीफ /विज्ञापन सम्पादक एवं अन्य कार्यों के लिये अनुभवी एवं योग्य खोजी पत्रकारों की ज़रूरत है. योग्य पत्रकार एवं मिडिया कर्मी सम्पर्क करें
https://khufiyareporter.com
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर
👑चीफ एडिटर
✍️साजिद सिब्तैनी रिज़वी क़ादरी
☎️9993146692
