पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते बेरहमी से कर दी हत्या, राजनांदगांव के शांतिनगर में हुई जघन्य हत्याकांड,चिखली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी को चंद घंटो में किया गिरफ्तार

पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते बेरहमी से कर दी हत्या

राजनांदगांव के शांतिनगर में हुई जघन्य हत्याकांड, चिखली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी को चांद घंटों में किया गिरफ्तार

✍️ख़ुफ़िया
रिपोर्टर
राजनांदगांव/ छत्तीसगढ़ : राजनांदगाव शहर के शांतिनगर में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति लक्की ठाकुर घुंघराले विक्की को पुलिस ने डोंगरगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू और लोहे का तवा भी जब्त किया है।

इस संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त जघन्य साढ़े सात नवंबर की रात की है। मृतिका अपने पति लक्की ठाकुर उर्फ ​​विक्की से लगातार विवाद होने के चलते डोंगरगढ़ स्थित ससुराल छोड़कर अपने मायके राजनांदगांव के शांतिनगर रह रही थी। मृतिका का पति कपड़े देने के इलाके शांतिनगर पहुंचा और घर में मृतिका को अकेला पकड़कर उसने उसका गला दबा दिया और चाकू तथा लोहे के तवे से चेहरा, गले और सीने पर लगातार वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
इस संबंध में मृतिका के भाई निखिल शेण्डे की रिपोर्ट पर धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया गया। इस साढ़े सात की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के पर्यवेक्षण में चौकी चिखली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्की ठाकुर उर्फ ​​विक्की को डोंगरगढ़ से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लगभग एक साल पहले डोंगरगढ़ बड़े मंदिर में दोनों की जान-पहचान हुई थी जो कि प्रेम संबंध में बदल गई और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी के मोबाइल पर ज्यादा बातचीत करने को लेकर दोनों के बीच आए दिन लड़ाई झगड़ा होता था। इसी लड़ाई झगड़े से तंग आकर पत्नी (मृतिका) शान्तिनगर (मायके) आ गई थी। आरोपी विक्की अपनी पत्नी की हत्या करने का इरादा करके कपड़े देने के मकसद से पहुंचाया और मौका पाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

 

✍️👑✍️👑✍️👑

👑✍️खोजी पत्रकारिता के लिये

✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर से🤝 जुड़े 👑✍️

✍️👑✍️👑✍️👑

पूरे देश के हर शहर जिले तहसील में सहसंपादक उपसंपादक /संवाद दाता /ब्यूरो चीफ /विज्ञापन सम्पादक एवं अन्य कार्यों के लिये अनुभवी एवं योग्य खोजी पत्रकारों की ज़रूरत है. योग्य पत्रकार एवं मिडिया कर्मी सम्पर्क करें

✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर

👑चीफ एडिटर

✍️साजिद सिब्तैनी रिज़वी क़ादरी

☎️9993146692

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *