मध्यप्रदेश: डीजीपी कैलाश मकवाना को कौन बता रहा औकात, निर्देशों को जूते तले कुचल रहे? विभागीय जाँच और अपराधिक जाँच का सामना कर रहे पुलिस अधिकारियों को दे रहे फील्ड पोस्टिंग

मध्यप्रदेश: डीजीपी कैलाश मकवाना को कौन बता रहा औकात, निर्देशों को जूते तले कुचल रहे?

विभागीय जाँच और अपराधिक जाँच का सामना कर रहे पुलिस अधिकारियों को दे रहे फील्ड पोस्टिंग

✍️ख़ुफ़िया
रिपोर्टर
भोपाल / मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने निर्देश दिए थे कि विभागीय जांच या आपराधिक मामलों का सामना कर रहे पुलिस अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग न दी जाए, मगर पुलिस विभाग के मुखिया के निर्देशों की धज्जियाँ उन्ही के मातहत अधिकारी उड़ा रहे हैं बल्कि ये कहा जाये तो अतिश्योक्ति न होगी कि मध्यप्रदेश के डीजीपी के निर्देशों को विभाग के अधिकारी जूते तले कुचल रहे हैं।

जानकार सूत्रों के अनुसार राजधानी भोपाल में ही डी जी पी कैलाश मकवाना को आँखे दिखा कर उनके निर्देशों को कूड़े में डाल दिया गया है मानो वे डी जी पी को औकात बता रहे हो भोपाल में करप्शन या किसी दूसरी अनियमितता, मनमानी और अपराधिक मामले में चार थाना प्रभारियों को हटा दिया गया था इनमें लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, जितेंद्र गढ़वाल, सुनील कुमार दुबे और काशीराम कुशवाहा शामिल हैं जिन्हे हटा दिया गया था इन पर अलग अलग आरोप लगे है जैसे लोकेंद्र सिंह ठाकुर को एक संदिग्ध युवक को बिना लिखित कार्रवाई पांच दिन हिरासत में रखने के मामले में निलंबित किया गया था। ऐशबाग के तत्कालीन टीआई जितेंद्र गढ़वाल पर रिश्वत लेने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसी तरह कटारा हिल्स के तत्कालीन टीआई सुनील कुमार दुबे को अवैध कैसीनो क्लब मामले में कार्रवाई के बाद निलंबित किया गया,टीआई काशीराम कुशवाह के खिलाफ़ भी विभागीय जाँच चल रही है नियमानुसार ऐसे अधिकारियों को फिल्ड पोस्टिंग नही दिया जा सकता। इस मामले में मध्य प्रदेश के डी जी पी का सख़्ती के साथ निर्देश है कि ऐसे संदिग्ध पुलिस अधिकारी को भी फिल्ड पोस्टिंग नही दिये जा सकते। किन्तु यहाँ तो मनमानी की सारी हदें लाँघ कर ऐसे ही तथाकथित भ्रष्ट अधिकारियों को विभागीय जांच के बीच दोबारा जिम्मेदारी दिया गया है। इन मामलों ने पुलिस मुख्यालय और डी जी पी के निर्देशों की धज्जियाँ उडाने वाले पुलिस अधिकारी पर सख्त कार्यवाही की ज़रूरत महसूस की जा रही है देखना ये है कि इस मामले में विभाग द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है बहरहाल विभागीय अधिकारी पुलिस मुख्यालय और डी जी पी के निर्देशों को जूते तलों कुचल रहे है जो कि अत्यंत दुखद और शर्मनाक है।
#MPPolice #मध्यप्रदेश #PoliceDepartment #trending #fbviralpost

✍️👑✍️👑✍️👑
👑✍️खोजी पत्रकारिता के लिये
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर से🤝 जुड़े 👑✍️
✍️👑✍️👑✍️👑
पूरे देश के हर शहर जिले तहसील में सहसंपादक उपसंपादक /संवाद दाता /ब्यूरो चीफ /विज्ञापन सम्पादक एवं अन्य कार्यों के लिये अनुभवी एवं योग्य खोजी पत्रकारों की ज़रूरत है. योग्य पत्रकार एवं मिडिया कर्मी सम्पर्क करें
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर
👑चीफ एडिटर
✍️साजिद सिब्तैनी रिज़वी क़ादरी
☎️9993146692

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *