मुंगेली : सरपंच चुनाव हारने पर 1.20 लाख की सुपारी देकर करा दी हत्या, पराजित प्रत्याशी सहित पांच गिरफ्तार

मुंगेली : सरपंच चुनाव हारने पर 1.20 लाख की सुपारी देकर करा दी हत्या, पराजित प्रत्याशी सहित पांच गिरफ्तार

✍️ख़ुफ़िया
रिपोर्टर

मुंगेली/छत्तीसगढ़ : प्रदेश के मुंगेली जिले में सरपंच चुनाव में हार से उपजी रंजिश ने पराजित प्रत्याशी को हत्यारा बना दिया और 1.20 लाख की सुपारी देकर मतगणना एजेंट की हत्या करवा दी। पुलिस की जाँच के अनुसार तो तुलसी राम साहू हत्या कांड की एकमात्र वजह चुनावी रंजिश ही है।
इस सम्बन्ध में मुंगेली पुलिस के अनुसार चुनाव में हार का बदला लेने के लिए हत्या की सुपारी दी गई थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस बताये अनुसार, ग्राम पेडंरी ‘स’ निवासी धनीराम साहू ने वर्ष 2025 में सरपंच पद का चुनाव लड़ा था। वह 8 वोटों के अंतर से चुनाव हार गया था। मृतक तुलसी साहू चुनाव के दौरान मतगणना एजेंट था। धनीराम को शक था कि तुलसी की वजह से ही उसकी हार हुई। इसी कथित रंजिश के चलते उसने तुलसी की हत्या की लिये षड़यंत्र किया और उसकी हत्या करवा दी।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या की सुपारी ओमनारायण राजपूत के जरिए तय की गई थी। इसके लिए 1 लाख 20 हजार रुपये देने की बात हुई थी, जिसमें से 70 हजार रुपये एडवांस दिए गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बाकी रकम में से 10 हजार रुपये बरामद किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 25 अक्टूबर 2026 की शाम तुलसी साहू मोटरसाइकिल से घर से निकला था। रास्ते में आरोपियों ने उसे रोककर कथित तौर पर जबरदस्ती कार में बैठाया और सरगांव के पास एक पंप हाउस ले गए। यहां उसके हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने की बात जांच में सामने आई है। हत्या के बाद शव को मोटरसाइकिल से ले जाकर सड़क किनारे ग्वालियर में फेंक दिया गया।

वारदात के बाद आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए कथित तौर पर कई गवाही छिपाने की कोशिश की। मृतक के जूते, जैकेट और मोबाइल चार्जर को पंप हाउस के पास फार्म के पीछे छिपा दिया गया, मृतक के मोबाइल को अलग जगह पर फेंक दिया गया। मृतक का गमछा जलाने की भी कोशिश की गई।मृतक से चुनावी धंधली स्वीकार करने से संबंधित शपथ पत्र तैयार कराने और हत्या से पहले मृतक का वीडियो बनाने जाने की बात भी सामने आई है।

इस मामले में पुलिस ने सरपंच चुनाव हारे धनीराम साहू (40), उसके साले भुवन साहू (28), हत्या की सुपारी लेने वाले ओमनारायण राजपूत (25), सुरेंद्र जोशी (25) और टीकाराम साहू (53) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पंप हाउस के कटे तार, मृतक के जूते, जैकेट, मोबाइल चार्जर, मोबाइल फोन, स्टाम्प पेपर, घटना से संबंधित वीडियो, मोटरसाइकिल, कार और सुपारी की शेष रकम बरामद करने का दावा पुलिस ने किया है।

उक्त सभी पांच आरोपियों को 30 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है उक्त अंधे कत्ल का खुलासा करने में सरगांव पुलिस और साइबर सेल की विशेष भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच टीम के अभियानों की सराहना की है। पुलिस के अनुसार, अभी मामले में आगे की विवेचना जारी है
#mungeli #CGNews #MungeliNews #CrimeNews #MungeliPolice #police #khufiyareporter #fb #fbviral
👑✍️👑✍️👑
👑✍️खोजी पत्रकारिता के लिए
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर https://khufiyareporter.com
से🤝 जुड़े 👑✍️
✍️👑✍️👑✍️👑
पूरे देश के हर शहर जिले तहसील में सहसंपादक उपसंपादक /संवाद दाता /ब्यूरो प्रमुख /विज्ञापन संपादक एवं अन्य कार्यों के लिए अनुभवी एवं योग्य खोजी पत्रकारों की ज़रूरत है. योग्य पत्रकार एवं मिडिया कर्मी संपर्क करें
https://khufiyareporter.com
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर
👑चीफ एडिटर
✍️साजिद सिब्तैनी रिज़वी क़ादरी
☎️9993146692

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *