पिपरिया पुलिस ने घर में अवैध रूप से गाँजा लगाकर बिक्री करते आरोपी रज्जू जायसवाल को पकड़ा
250 ग्राम गांजा एवं बिक्री की नगदी रकम 350 रुपये सहित कुल 12,850 रुपये की सामग्री जप्त

✍️ख़ुफ़िया
रिपोर्टर
कवरधा / छत्तीसगढ़ : कबीरधाम जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (अजाक/क्राइम) प्रशांत देवांगन के दिशा-निर्देशन तथा थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक नितिन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए ग्राम पिपरिया में अपने मकान के अंदर अवैध रूप से गाँजा लगाकर बिक्री कर रहे आरोपी रज्जू जायसवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 पिपरिया को पकड़ा गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रज्जू जायसवाल अपने घर में गाँजा बेच रहा है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम गवाहों के उपस्थिति में मौके पर पहुँची। आरोपी के आधिपत्य वाले मकान की विधिवत तलाशी लेने पर एक पीले रंग के बैग के अंदर पॉलीथिन में रखा 250 ग्राम गाँजा तथा गाँजा बेचने की नगदी रकम 350 रुपये बरामद हुई। पुलिस द्वारा कुल 12,850 रुपये कीमत की सामग्री विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 348/2026, धारा 20(बी)(ii)(ए) एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया। उक्त मामले में आगे विवेचना जारी है।
#khufiyareporter #fbviral #kabirdham #ganjataskar #crime #kawardhaking
👑✍️👑✍️👑
👑✍️खोजी पत्रकारिता के लिए
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर https://khufiyareporter.com
से🤝 जुड़े 👑✍️
✍️👑✍️👑✍️👑
पूरे देश के हर शहर जिले तहसील में सहसंपादक उपसंपादक /संवाद दाता /ब्यूरो प्रमुख /विज्ञापन संपादक एवं अन्य कार्यों के लिए अनुभवी एवं योग्य खोजी पत्रकारों की ज़रूरत है. योग्य पत्रकार एवं मिडिया कर्मी संपर्क करें
https://khufiyareporter.com
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर
👑चीफ एडिटर
✍️साजिद सिब्तैनी रिज़वी क़ादरी
☎️9993146692
