थाना सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से चोरी गई मोटरसाइकिल चंद घंटों में बरामद, मालिक के सुपुर्द किया गया

थाना सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से चोरी गई मोटरसाइकिल चंद घंटों में बरामद, मालिक के सुपुर्द किया गया

पुलिस की नाकेबंदी एवं लगातार पतासाजी से आरोपी मोटरसाइकिल लेकर भागने में असफल, बाईपास रोड के पास नहर किनारे छोड़कर हुआ फरार

✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर
https://khufiyareporter.com

कवर्धा / छत्तीसगढ़ : कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी गई संपत्ति की बरामदगी एवं आरोपियों की पतासाजी के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों प्राप्त जानकारी के अनुसार लालूराम साहू निवासी कन्हैया नगर, कवर्धा द्वारा थाना सिटी कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि वह पुराना बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। ड्यूटी के दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 09 JG 2919, HF Deluxe रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी की थी तथा भूलवश उसकी चाबी मोटरसाइकिल में ही लगी रह गई थी। कुछ समय बाद बाहर आकर देखने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज देखने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई।

आवेदन प्राप्त होते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नाकेबंदी कर लगातार खोजबीन की गई। पुलिस की त्वरित सक्रियता एवं सतत पतासाजी के चलते मोटरसाइकिल चोरी करने वाला व्यक्ति उसे लेकर भागने में सफल नहीं हो सका। पुलिस टीम द्वारा खोजबीन के दौरान चोरी गई मोटरसाइकिल बाईपास रोड के पास नहर के किनारे पड़ी हुई बरामद की गई।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा महज चंद घंटों के भीतर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत उसके मालिक लालूराम साहू के सुपुर्द की गई। त्वरित कार्यवाही एवं प्रभावी पुलिसिंग से वाहन मालिक को उसकी मोटरसाइकिल वापस मिल सकी।

उक्त कार्यवाही थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा के कुशल नेतृत्व में थाना टीम के प्रशिक्षु उप निरीक्षक खिलेंद्र देवांगन, आरक्षक धर्मेंद्र मरावी एवं आरक्षक संतोष बांदेकर की सराहनीय भूमिका रही।
#kawardhaking #khufiyareporter #kabirdham #Crime #fbviral #kabirdhampolic #kabirdhamnews
👑✍️👑✍️👑
👑✍️खोजी पत्रकारिता के लिये
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर https://khufiyareporter.com
से🤝 जुड़े 👑✍️
✍️👑✍️👑✍️👑
पूरे देश के हर शहर जिले तहसील में सहसंपादक उपसंपादक /संवाद दाता /ब्यूरो चीफ /विज्ञापन सम्पादक एवं अन्य कार्यों के लिये अनुभवी एवं योग्य खोजी पत्रकारों की ज़रूरत है. योग्य पत्रकार एवं मिडिया कर्मी सम्पर्क करें
https://khufiyareporter.com
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर
👑चीफ एडिटर
✍️साजिद सिब्तैनी रिज़वी क़ादरी
☎️9993146692

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *