महासमुंद फैमेली कोर्ट के जज प्रफुल्ल कुमार सोनवानी के खिलाफ एफ आई आर?
सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने दिखाया दुस्साहस, हो गए लाइन अटैच
हाई प्रोफाइल मामले की चर्चा न्यायिक गलियारे और प्रशासनिक जगत में सरगर्म

✍️ख़ुफ़िया
रिपोर्टर
बिलासपुर / छत्तीसगढ़ : बिलासपुर जिले में महासमुंद फैमिली कोर्ट के जज के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने का दुस्साहस टी आई को बहुत महँगा पड़ गया उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। उक्त मामला पुलिस विभाग के लिए गले की हड्डी बन गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जारी आदेश में थाना प्रभारी को हटाने की वजह प्रशासनिक बताई गई है। प्रदीप आर्य के स्थान पर निरीक्षक नरेश चौहान को सरकंडा थाने की कमान सौंपी गई है।
इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रॉपर्टी डीलर की जन्मदिन पार्टी के दौरान महासमुंद फैमिली कोर्ट के जज प्रफुल्ल कुमार सोनवानी की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कथित तौर पर मारपीट हुई थी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। जज प्रफुल्ल कुमार ने अपनी पत्नी और साले के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्रॉपर्टी डीलर अभय बरुआ और उसके साथियों के विरुद्ध सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। दूसरे पक्ष की ओर से प्रॉपर्टी डीलर अभय बरुआ के एक दोस्त ने भी पुलिस में शिकायत दी थी। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर सरकंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महासमुंद फैमिली कोर्ट के जज प्रफुल्ल कुमार सोनवानी के विरुद्ध भी एफ आई आर दर्ज कर ली गई। अब यहीं से बवाल शुरू हो गया जज के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज होने को न्यायिक अधिकारियों ने गंभीर लापरवाही माना। न्यायिक अधिकारी इस बात पर आपत्ति करने लगे कि किसी न्यायिक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने से पहले आवश्यक कानूनी प्रक्रिया, संबंधित प्रशासनिक अनुमति और सभी तथ्यों की जांच किए जाने की प्रक्रिया का पालन नही किया गया जो कि गंभीर लापरवाही है।इस तरह पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही उंगलियां उठने से पुलिस विभाग दबाव में आ गई।
बताया जा रहा है कि मामला सामने आने के बाद इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय बिलासपुर एस एस पी रजनेश सिंह छुट्टी पर थे जिसके तत्काल विभागीय कार्यवाही नहीं हो सकी। छुट्टी से वापस लौटने के बाद एस एस पी रजनेश सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और जवाब तलब किया इसके बाद सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य को लाइन अटैच करने का आदेश जारी कर दिया गया।
जानकर सूत्रों के अनुसार न्यायिक अधिकारियों की नाराजगी और एफ आई आर दर्ज करने की प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों के बाद यह कदम उठाया गया है। लेकिन पुलिस विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में प्रदीप आर्य को हटाने का कारण प्रशासनिक बताया गया है। ऐसे में प्रदीप आर्य को लाइन अटैच किये जाने को सीधे तौर पर जज के विरुद्ध एफ आई आर विवाद से जोड़ने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बहर हाल उक्त मामले की चर्चा पुरे जिले के न्यायिक गलियारे और प्रशासनिक जगत में हो रही है।
#bilaspur#HindiNews#chhattisgarh#fbviralpost#trendingpost#khufiyareporter
https://khufiyareporter.com/
👑✍️👑✍️👑
👑✍️खोजी पत्रकारिता के लिये
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर https://khufiyareporter.com
से🤝 जुड़े 👑✍️
✍️👑✍️👑✍️👑
पूरे देश के हर शहर जिले तहसील में सहसंपादक उपसंपादक /संवाद दाता /ब्यूरो चीफ /विज्ञापन सम्पादक एवं अन्य कार्यों के लिये अनुभवी एवं योग्य खोजी पत्रकारों की ज़रूरत है. योग्य पत्रकार एवं मिडिया कर्मी सम्पर्क करें
https://khufiyareporter.com
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर
👑चीफ एडिटर
✍️साजिद सिब्तैनी रिज़वी क़ादरी
☎️9993146692
