डोंगरगढ़ में अवैध कारोबार चरम पर, पुलिसिया कार्यवाही अपर्याप्त, जुआ और अवैध शराब के हर अड्डे पर हो कार्यवाही
कचरा गोदाम के पास 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार

✍️ख़ुफ़िया
रिपोर्टर
राजनांदगाव /डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़ ): पुरे जिले में अवैध कारोबार जुआ, शराब, गांजा धड़ल्ले से चल रहा है अपराधी बेख़ौफ़ होकर क़ानून की धज्जियाँ उड़ा रहे है पुलिस भी इन पर नकेल कसने की कोशिश करती नज़र आती है मगर पुलिस सिर्फ चंद छोटे मोटे मुज़रिमो को ही टारगेट कर पाती है बड़े अपराधी अपने रसूख के चलते बच जाते है ऐसा हर अवैध कार्य में हो रहा है अवैध शराब तो जैसे गांव गांव में बिक रही है और जुआ भी खुलेआम हो रहा है और गांजा का धुआँ भी गांव गांव में उठ रहा है खैर पुलिस छोटी मोटी कार्यवाही करके अपनी पीठ थपथपा रही है इसी तरह की कार्यवाही डोंगरगढ़ पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध की पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07/11/2026 को मुखबिर के माध्यम से मोबाइल फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि अजयबाड़ी कचरा गोदाम के पास डोंगरगढ़ में कुछ व्यक्ति लाइट जलाकर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की गई, जहां 08 आरोपियों को 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया। उक्त कार्रवाई में विक्की शर्मा, मनीष यादव, भीष्मप्रताप सिंह, महेन्द्र निर्मलकर, पवन गोली, शेख आदिल, रोहित मेश्राम एवं आशीष ठाकुर, सभी निवासी डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगदी रकम ₹14,570, 52 पत्ती ताश, 01 LED लाइट, 01 चटाई, 12 नग मोटरसाइकिल/स्कूटी एवं 01 स्विफ्ट डिजायर कार जप्त की गई। आरोपीगण के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। उक्त कार्यवाही सराहनीय है मगर ऐसे छोटी मोटी कार्यवाही से अवैध कारोबारियो का हौसला पस्त नही होगा पुलिस को अपना मुखबिर तंत्र और ज्यादा मज़बूत करके अवैध कारोबार के हर अड्डे पर सख्त कार्यवाही करना चाहिए ताकि क्षेत्र और जिला अपराधिक तत्वों के चंगुल से आजाद हो सके। बहरहाल डोंगरगढ़ सहित पुरे जिले में अवैध कारोबारियों का राज कायम है, जो कि अत्यंत दुखद और शर्मनाक है।
#CrimeNews #khufiyareporter #ChhattisgarhNews #dongargarh #rajnanadgaon #NewsUpdate #police
✍️👑✍️👑✍️👑
👑✍️खोजी पत्रकारिता के लिये
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर से🤝 जुड़े 👑✍️
✍️👑✍️👑✍️👑
पूरे देश के हर शहर जिले तहसील में सहसंपादक उपसंपादक /संवाद दाता /ब्यूरो चीफ /विज्ञापन सम्पादक एवं अन्य कार्यों के लिये अनुभवी एवं योग्य खोजी पत्रकारों की ज़रूरत है. योग्य पत्रकार एवं मिडिया कर्मी सम्पर्क करें
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर
👑चीफ एडिटर
✍️साजिद सिब्तैनी रिज़वी क़ादरी
☎️9993146692
