कबीरधाम में 3 करोड़ का सोना पकड़ा गया!

कबीरधाम में 3 करोड़ का सोना पकड़ा गया!

कवर्धा / छत्तीसगढ़ : कबीरधाम जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना कवर्धा पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बिना बिल और वैध दस्तावेज के लाए जा रहे करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 8.40 लाख रुपये नगद जब्त किए हैं।

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना वैध दस्तावेज के भारी मात्रा में सोना कबीरधाम जिले में लाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें से सोने के जेवर, सोने के बिस्किट और नगदी बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही सोना और नगद जब्त कर लिया और आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी।

कौन कर रहा था नेतृत्व?

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में और SDOP कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में की गई।

 

पुलिस अब ये पता लगा रही है कि —

• ये सोना कहां से आया? • किस व्यापारी का है? • क्या इसमें टैक्स चोरी या हवाला का खेल है?
सूत्रों के मुताबिक कुछ बड़े व्यापारियों के नाम भी सामने आ सकते हैं। मामले में सीमा शुल्क / आयकर विभाग को भी सूचित किया गया है।

क्यों है ये खबर बड़ी?

कवर्धा जैसे छोटे जिले में एक साथ 3 करोड़ का सोना पकड़ा जाना अपने आप में बड़ी घटना है। इससे पहले भी कवर्धा में सराफा कारोबारी से 50 लाख की लूट की खबर सामने आ चुकी है। ऐसे में पुलिस की ये कार्रवाई सोने के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है।

 

✍️ ख़ुफ़िया रिपोर्टर | न्यूज़ पोर्टल
चीफ एडिटर : साजिद सिब्तैनी रिज़वी क़ादरी |

☎️ 9993146692

khufiyareporter.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *