ग्रैंड नूरी महफिल में कवरधा के मास्टर रियाज कादरी का सम्मान, मोमेंटो और सिपास-नामा पेश कर की गई हौसला- अफजाई
धमतरी में मरकजी नूरी महफिल के तहत 15 जिलों के जिम्मेदारान हुए सम्मानित, नात-ख्वानों की भी हुई कद्र-अफजाई

✍️ख़ुफ़िया
रिपोर्टर
धमतरी / कवर्धा : मरकजी नूरी महफिल , धमतरी के ज़ेरे – एहतमाम 11 नवंबर 2026 बुधवार को आयोजित ग्रैंड नूरी महफिल में प्रदेश भर से आए उलेमा और नूरी महफिलों के आयोजन से जुड़े जिम्मेदारान की हौसला – अफजाई की गई।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 15 जिलों से तशरीफ लाए नूरी महफिलों का एहतमाम करने वाले जिम्मेदारान के साथ-साथ नात-ख्वां हजरात को भी मोमेंटो, तोहफा एवं सिपास-नामा पेश कर सम्मानित किया गया। उनकी दीनी व समाजी खिदमात का एतराफ किया गया।
इसी कड़ी में *कवर्धा (जिला कबीरधाम) से मास्टर रियाज कादरी* को भी उनकी खिदमात के लिए शहज़ादा ए हुजूर अमीने शरीयत , काज़ी ए छत्तीसगढ़, हज़रत मौलाना अश्शाह मुफ़्ती मुहम्मद सलमान रज़ा खान साहब क़िबला ने दुआओं के साथ खूबसूरत पलों और एक उम्मीद किताब ख़ास तोहफ़ा पेश कर हौसला-अफ़जाई की।
यह क़दम इहल्म, अदब, दीन और समाजी खिदमात से जुड़े लोगों की क़द्र-अफ़जाई की एक खूबसूरत मिसाल है।
इस मौके पर मास्टर रियाज़ कादरी ने मरकजी नूरी महफिल, धमतरी के तमाम जिम्मेदारान का दिल की गहराईयों से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि *”इस तरह की हौसला-अफजाई से खिदमत का जज्बा मजीद मजबूत होता है और समाज में दीनी, इल्मी और अदबी सरगर्मियों को फरोग मिलता है।”*
निश्चित रूप से खिदमत करने वालों की कद्र-अफजाई करना समाज में मोहब्बत, इखलास और भाईचारे को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा ज़रिया है।
