ख़ुफ़िया रिपोर्टर – छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी खबरें, रायपुर, 13 नवंबर 2026 | 6:00 PM

ख़ुफ़िया रिपोर्टर – छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी खबरें

रायपुर, 13 नवंबर 2026 | 6:00 PM

छत्तीसगढ़ आज की 10 बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़

 

1. मुंगेली में 465 करोड़ की विकास की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली के कांतेली गांव में 465.40 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। 24 कार्य पूर्ण, 68.14 करोड़ के लोकार्पित होंगे और 397.26 करोड़ के नए कार्यों की नींव रखी जाएगी। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरुण साव रहेंगे मौजूद।

2. महादेव सट्टा ऐप केस – सरगना कोर्ट में पेश

महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर आज रायपुर के PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने कस्टडी की मांग की है। आरोपी को ओमान से प्रत्यर्पित कर लाया गया था।

 

3. रायपुर के भनपुरी में पॉलिमर फैक्ट्री में भीषण आग

गजराज पॉलिमर इंडस्ट्री में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। आग बुझाने में पूरी रात दमकल विभाग लगा रहा। कलेक्टर गौरव सिंह और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

4. पटवारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त

प्रदेश भर में हड़ताली पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस और निलंबन की कार्रवाई शुरू। राजस्व सेवाएं बाधित होने से सरकार ने लिया कड़ा फैसला।

 

5. जशपुर में हाथी का आतंक, वन विभाग अलर्ट

जंगली हाथी के हमले से 2 लोगों की मौत की खबर। वन विभाग अब हाथियों पर रेडियो कॉलर लगाने और ग्रामीणों को अलर्ट करने की तैयारी में।

 

6. धान किसानों के लिए बड़ी राहत

सरकार ने धान किसानों को 13,839 रुपए प्रति एकड़ सहायता देने का ऐलान किया। धान खरीदी 15 नवंबर से, 27.50 लाख किसानों को मिलेगा लाभ।

 

7. RTE नियमों में बड़ी छूट

प्राइवेट स्कूलों में RTE की खाली सीटों पर अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा एडमिशन, पहले सिर्फ पड़ोस के बच्चों को मिलता था मौका।

 

8. NIT रायपुर में बनेगा इनोवेशन सेंटर

मुख्यमंत्री ने NIT रायपुर में इनोवेशन सेंटर की आधारशिला रखी। आदिवासी युवाओं को स्टार्टअप और तकनीक से जोड़ने की पहल।

 

9. मौसम में बदलाव, ठंड की रफ्तार धीमी

पश्चिमी विक्षोभ के कारण छत्तीसगढ़ में ठंड कम हुई, मौसम विभाग ने अगले 2 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई।

 

10. महासमुंद में नया उद्योग शुरू

पिकाडिली कंपनी ने महासमुंद में अपना नया प्लांट शुरू किया, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार।

 

ख़ुफ़िया रिपोर्टर टीम, रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *