तकनीक से तस्वीर को बदलकर आपत्तिजनक व आपत्तिजनक समाचार प्रकाशित करने के आरोप में न्यूज पोर्टल “द हनी बैजर न्यूज” के संचालक दीपक अंबेडकर टंडन गिरफ्तार
पत्रकार जगत में ब्लैक मेलिंग व अवैध वसूली करने वाले अपराधिक तत्वों की घुसपैठ, कलंकित हो रही पत्रकारिता

✍️ख़ुफ़िया
रिपोर्टर
https://khufiyareporter.com/
बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ : तस्वीर में कथित रूप से बदलाव कर आपत्तिजनक और संदिग्ध खबरें प्रकाशित करने के मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने न्यूज पोर्टल “द हनी बैजर न्यूज” के संचालक दीपक अंबेडकर टंडन को रायपुर से गिरफ्तार किया है
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर 2026 को तिफरा के महाराणा प्रताप नगर निवासी मणिशंकर पांडे ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी तस्वीर को AI टेक्नोलॉजी से बदलकर आपत्तिजनक, आपत्तिजनक एवं अपमानजनक शीर्षकों के साथ खबरें प्रकाशित की गईं, इस तरह की सामग्री प्रकाशित कर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया।
इस मामले को लंबित से लेते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 798/2026 के तहत छत्तीसगढ़ टोनही क्षतिपूर्ति निवारण अधिनियम, 2005 की धारा 4 एवं 5 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) के तहत न्यूज़ पोर्टल के संचालक दीपक अम्बेडकर टंडन व कोमल प्रसाद चौबे व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना में उपलब्ध गवाहीयों के आधार पर न्यूज़ पोर्टल के संचालक दीपक अम्बेडकर टंडन को रायपुर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
बिलासपुर पुलिस के अनुसार आरोपी के मोबाइल फोन में पोर्टल से संबंधित तथा अन्य आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और ऑडियो क्लिप प्राप्त हुई हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के दोनों मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।
इस मामले में पुलिस द्वारा ब्लैकमेलिंग और उगाही संबंधी आरोपों, डिजिटल सामग्री तथा अन्य नामजद व्यक्तियों की भूमिका की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
बिलासपुर पुलिस ने इस संबंध AI Technologies का दुरूपयोग करने, ब्लैकमेलिंग करने व अवैध वसूली करने वालों को आपराधिक तत्वों को चेतावनी दी है कि AI Technologies सोशल मिडिया का दुरुपयोग कर किसी व्यक्ति को गुमराह करने, ब्लैकमेल करने अथवा उगाही करने वालों के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#खुफियारिपोर्टर #क़हर #छत्तीसगढ़ #बिलासपुर #क्राइमन्यूज़ #छत्तीसगढ़न्यूज़ #एफबीवायरलपोस्ट #पुलिस
👑✍️👑✍️👑
👑✍️खोजी पत्रकारिता के लिए
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर https://khufiyareporter.com
से🤝 जुड़े 👑✍️
✍️👑✍️👑✍️👑
पूरे देश के हर शहर जिले तहसील में सहसंपादक उपसंपादक /संवाद दाता /ब्यूरो चीफ /विज्ञापन संपादक एवं अन्य कार्यों के लिए अनुभवी एवं योग्य खोजी पत्रकारों की ज़रूरत है। योग्य पत्रकार एवं मिडिया कर्मी संपर्क करें
https://khufiyareporter.com
✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर
👑चीफ एडिटर
✍️साजिद सिब्तनी रिज़वी क़ादरी
☎️9993146692
