बिसातोला में राशन को लेकर ग्रामवासियों की नाराजगी
कबीरधाम / सहसपुर लोहारा : जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिसाटोला में राशन वितरण को लेकर सेहत में नाराजगी देखी जा रही है।
ग्रामवासियों का कहना है कि महीना खत्म होने को है, लेकिन अब तक चावल का वितरण समय पर नहीं हुआ। ग्रामवासियों का आरोप है कि हर महीने यही स्थिति बनती है, वितरण महीने के अंत में होता है, जिससे उन परिवारों को ज्यादा परेशानी होती है जो पूरी तरह सरकारी राशन पर निर्भर हैं।
ग्राम वासियों ने शक्कर के दाम को लेकर भी सवाल उठाया है। उनका कहना है कि निर्धारित मूल्य ₹17 है, लेकिन उनसे ₹20 के लिए जाने का आरोप है।ग्रामवासियों की मांग है कि वितरण समय पर और नियमित हो, और निर्धारित मूल्य पर ही सामग्री मिले।
इस मामले में पूर्व उपसरपंच, वर्तमान उपसरपंच के पति द्वारिका मेरावि, पंच और समस्त ग्रामवासियों ने विरोध किया है। ग्रामवासियों का कहना है कि शासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता रोटी, कपड़ा और मकान है, और रोटी के लिए मिलने वाले चावल में देना नहीं होनी चाहिए।
दूसरा पक्ष: इस संबंध में संबंधित पक्ष से भी उनका पक्ष जानने का प्रयास किया जा रहा है। पक्ष आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
