साइबर क्राइम : साइबर ठग का सहयोगी भानुप्रताप गिरफ्तार, बैंक खाता उपलब्ध कराना पड़ा महंगा,
पुलिस की कार्यवाही से साइबर अपराधियों के गिरोह में मचा हड़कंप

✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर
khufiyareporter.com
बिलासपुर / छत्तीसगढ़ : साइबर ठगी के मामलों में बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोपी पर पुलिस ने कार्यवाही की है।
इस मामले में भानुप्रताप नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी भानुप्रताप ने साइबर अपराधियों को ठगी की रकम के लेनदेन के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस मामले में आरोपी की भूमिका और बैंक खातों से जुड़े लेनदेन की जांच कर रही है।
#BilaspurPolice #CyberFraud #BilaspurNews #CyberCrime #छत्तीसगढ़ #fbviralpost #khufiyareporter
