कलयुगी पिता ने की कलयुगी पुत्र की हत्या, शराब पीकर गाली गलौज और विवाद करता था पुत्र

कलयुगी पिता ने की कलयुगी पुत्र की हत्या

शराब पीकर करता था गाली गलौज और विवाद

✍️ख़ुफ़िया रिपोर्टर
khufiyareporter.com

जांजगीर चांपा / छत्तीसगढ़ : जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम डिघोरा में अत्यंत सनसनीखेज वारदात ने सबको हैरत और दुख में डाल दिया। पारिवारिक विवाद के चलते 71वर्षीय पिता ने अपने जवान पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता को रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि शराब पीकर आए दिन गाली-गलौच और विवाद करने वाले कलयुगी पुत्र से तंग कलयुगी पिता ने टंगिया से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के डिघोरा गांव का रहने वाला मृतक रावेन्द्र सिंह मंडावी आए दिन शराब पीकर अपने 71 वर्षीय पिता दिलहरण मंडावी के साथ गाली गलौज और लड़ाई झगड़ा करता था। पुत्र कि इस हरकत से परेशान पिता ने पुत्र के आतंक से छुटकारा पाने के लिये अत्यंत ख़तरनाक कदम उठा लिया और उसकी हत्या कर दी उक्त जघन्य हत्याकांड ने पुरे क्षेत्र को हिला दिया है और पिता पुत्र के रिश्ते की विश्वस्नीयता पर ही प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।
बहरहाल मामले में मुलमुला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 71 वर्षीय आरोपी पिता दिलहरण मंडावी को गिरफ्तार किया।पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त टंगिया भी बरामद किया गया। आरोपी पिता को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

#JanjgirChampa #CrimeNews #ChhattisgarhPolice #MurderCase #khufiyareporter #fbviralpost #trending

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *